Weather : आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 09:07 PM (IST)

लुधियाना (बसरा) : जून महीने का पहला सप्ताह भी गर्मी से राहत देने वाला रहेगा। पश्चिमी चक्रवात के प्रभाव से राज्य में आज भी बादल छाए रहने से कुछ क्षेत्रों में हलकी बारिश हुई, लेकिन ज्यादातर इलाके शुष्क रहे। हलके बादल छाए रहने के कारण तापमान में बहुत बड़ा उछाल नहीं आया। मौसम विभाग के मुताबिक कल के मुकाबले आज तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ौतरी हुई है। हालांकि यह औसतन तापमान से 9.5 डिग्री सैल्शियस कम दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 9.5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान जिला पटियाला का 33.7 डिग्री सैल्शियस रहा। कई जिलों का तापमान आज 30 डिग्री सैल्शियस से भी कम रहा है। मौसम विभाग अनुसार अगले 5 दिन पंजाब में कई जगहों पर हलकी से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। इसके साथ ही तापमान में भी आने वाले दिनों में 3 से 5 डिग्री सैल्शियस की बढ़ौतरी होने के आसार हैं।

Content Writer

Subhash Kapoor