लगातार बढ़ रहा तापमान, जानें आने वाले दिनों का हाल
punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2023 - 12:34 PM (IST)

लुधियाना: मौसम में लगातार गर्मी बढ़ने की संभावना है। राज्य में अब तक समराला का तापमान लगातार सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है। कल के मुकाबले आज तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई जबकि अधिकतर तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। आने वाले दिनों में मौसम आम तौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों दौरान मौसम में आए बदलाव मुताबिक सबसे अधिक तापमान समराला में 35.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान होशियारपुर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतर तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here