पंजाब में टूटे ठंड के सारे रिकार्ड, मौसम विभाग ने जारी किया विशेष बुलेटिन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 11:35 AM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब में इस समय पर कड़ाके की ठंड पडनी शुरू हो चुकी है। पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के माहिरों ने यह दावा किया है कि इस साल नवंबर के महीने में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के मामले में ठंड के पिछले 40 साल के रिकार्ड टूट गए हैं।

पी. ए. यू. मौसम विभाग की तरफ से मौसम के मिजाज संबंधित एक विशेष बुलेटिन जारी किया गया, जिसमें यह संभावना व्यक्त की गई है कि लुधियाना सहित पंजाब के अलग -अलग हिस्सों में आने वाले 48 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। लुधियाना में लगातार दूसरे दिन भी शहरवासियों को कोहरे से भरपूर वातावरण का ही सामना करना पड़ा, जिस कारण लोग धूप का आनंद लेने के लिए तरसते रहे।

महानगर में अधिकतम तापमान 22.4 व न्यूनतम 12 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत और शाम को 42 प्रतिशत रिकार्ड की गई। इन दिनों दौरान मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान  19  से 24 डिग्री सैल्सियस, जब कि कम से -कम 9 डिग्री सैल्सियस से 15 डिग्री सैल्सियस के बीच रह सकता है।
 

Vatika