पंजाब में 20-21 मार्च को तेज गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 06:07 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी मौसम विभाग ने मौसम के मिजाज संबधी विशेष बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 72 घंटे के खुश्क मौसम के बाद 20-21 मार्च को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में गरज व चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

क्या रहेगा तापमान का पारा
मैदानी इलाको में अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 12 से 17 डिग्री सेल्सियस
सुबह हवा में नमी की मात्रा 70 से 85 फीसदी
शाम को हवा में नमी की मात्रा 46 से 65 फीसदी

लुधियाना में कैसा रहा मौसम का मिजाज
सुबह से लेकर सुर्य ढलने तक खिलखिलाती धूप के खिले रहने से अधिकतम तापमान का पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर के समय गर्मी का अहसास होता रहा। सुबह हवा में नमी की मात्रा 95 फीसदी व शाम को 50 फीसदी रही। आने वाले 24 घंटो के दौरान स्थानीय नगरी में मौसम ठंडा व खुश्क बना रह सकता है। 
 

Mohit