बढ़ेगी पंजाब में और ठंड, लुधियाना का न्यूनतम पारा पहुंचा इस स्तर पर
punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 09:00 PM (IST)
लुधियाना ( सलूजा ) : पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में आज न्यूनतम तापमान का पारा 2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। आज के दिन 1984 में न्यूनतम तापमान का पारा 0.5 डिग्री सैल्सियस रहा था। जबकि आज लुधियाना में जबकि अधिकतम तापमान का पारा 18 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 93 फीसदी व शाम को नमी की मात्रा 49 फीसदी रही। यदि आज की बात करे तों शीत लहर अपने रंग में रही। सूर्य देवता सारा दिन चमकते रहे और लोगों ने धूप का आंनद उठाया। वहीं जालंधर व पटियाला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तथा अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सैल्सियस तक रिकार्ड किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की प्रभारी डा. प्रभजोत कौर सिदू ने बताया कि आने वाले समय में मौसम का मिजाज ठंडा व खुश्क रहने के साथ ही कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।
किस वर्ष 20 दिसम्बर को न्यूतनम तापमान का पारा क्या रहा
वर्ष तापमान का पारा
1973 2.2 डिग्री सैल्सियस
1984 0.5 डिग्री सैल्सियस
2007 2.4 डिग्री सैल्सियस
2011 6.4 डिग्री सैल्सियस
2012 8.2 डिग्री सैल्सियस
2013 10.0 डिग्री सैल्सियस
2014 6.0 डिग्री सैल्सियस
2015 4.2 डिग्री सैल्सियस
2016 8.4 डिग्री सैल्सियस
2017 8.4 डिग्री सैल्सियस
2018 4.0 डिग्री सैल्सियस
2019 8.8 डिग्री सैल्सियस
2020 3.4 डिग्री सैल्सियस
2021 2.0 डिग्री सैल्सियस
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here