पंजाब में जोर पकड़ने लगी 'ठंड', जानें अगले 72 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Monday, Dec 13, 2021 - 03:26 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): आने वाले 72 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम का मिजाज खुश्क बना रह सकता है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि इस समय के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि देश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी होने से मैदानी इलाको में ठंड जोर पकडने लगी है। जिससे न्यूनतम तापमान के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे की बात करे तों ठंड का अहसास पहले से अधिक महसूस होने लगा है। उन्होंने बताया कि देर रात व सुबह के समय पंजाब के लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash