Weather Update: पंजाब में घने कोहरे और धुंध का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 08:43 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पूरे उत्तर भारत पर घने कोहरे और धुंध की चादर छाई हुई है जिसके चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।  मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रात से ही पूरे उत्तर भारत में विजिबिलिटी खासी कम रही। पंजाब, दिल्ली-एन.सी.आर. समेत उत्तर प्रदेश,  बिहार और हरियाणा तक कोहरे की मार देखने को मिल रही है।

इन सभी राज्यों में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ‘यैलो’ अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में शीत लहर चलेगी। दिल्ली-एन.सी.आर., यू.पी. और पंजाब, हरियाणा में पूरे हफ्ते घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं, आने वाले दिनों में ठंड और बढऩे का अनुमान है। कुछ जगहों पर घना कोहरा रह सकता है। वहीं, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी और पश्चिमी यू.पी. में भी 22 दिसम्बर तक कुछ जगहों पर बेहद घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 

Content Writer

Vatika