गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर, मानसून लेकर आया बड़ा Update

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 11:14 AM (IST)

चंडीगढ़: पिछले दो दिन से शहर में पश्चिमी विभोक्ष सक्रिय है, जिसकी वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो रही है, साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं।  चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन शहर में बारिश के आसार बने हुए हैं। जिसे लेकर विभाग की ओर से अगले तीन दिन के लिए अलर्ट भी दिया हुआ है। विभाग का कहना है कि इस दौरान बादल छाने के साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी है। हालांकि तापमान पर इसका कोई ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सैल्सियसरिकार्ड हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह सामान्य से 1 डिग्री कम होकर 27.7 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट की बात करें तो वहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकार्ड हुआ है।

अलर्ट जारी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र की ओर से अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट दिया गया है। सोमवार के लिए जहां ऑरेंज अलर्ट है, वही मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट दिया गया है। मौसम केंद्र का कहना है कि हीट वेव्स कंडीशन शहर में बनी रहेंगी। गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

आगे तापमान

■ सोमवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।

■ मंगलवार को हल्के बादल, बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।

बुधवार को भी हल्के बादल, बारिश के आसार बने हुए हैं। अधिकतम 41 डिग्री, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News