Weather Report: पंजाब में सर्दी ने पकड़ा जोर, यहां जानें अपने  शहर का हाल ..

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 12:15 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): देश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी बढ़ते ही पंजाब के मैदानी इलाको में ठंडी जोर पकड़ने लगी है। आज सुबह के समय पंजाब के बठिंडा व रोपड़ में न्युनतम तापमान का पारा 3.4 डिग्री सैल्सियस जब कि न्युनतम तापमान के मामलें में दूसरे नंबर पर आदमपुर 3.5 डिग्री सैल्सियस के साथ रहा। 

ये जानकारी मौसम विभाग चंडीगढ़ के प्रभारी डायरैब्क्टर डॉ.मनमोहन सिंह ने देते हुए बतायाा कि आज पठानकोट में न्युनतम तापमान 6.1 डिग्री सैल्सियस डिग्री सैल्सियस,गुरदासपुर  5 डिग्री सैल्सियस,जांलधर 3.7 डिग्री सैल्सियस,होशियारपुर  5.1 डिग्री सैल्सियस, मुक्तसर  5.7 डिग्री सैल्सियस ,बरनाला  6.2 डिग्री सैल्सियस,अमृतसर  6 डिग्री सैल्सियस,मोगा 6.4 डिग्री सैल्सियस,फरीदकोट  5.6 डिग्री सैल्सियस,फिरोजपुर 6.6 डिग्री सैल्सियस,मुक्तसर 5.7 डिग्री सैल्सियस,मोहाली  7.5 डिग्री सैल्सियस,पटियाला में 7.4 डिग्री सैल्सियस,फतेहगढ़ साहिब में 7.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल पंजाब में पश्चिमी चक्रवात की कोई संभावना न होने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस लिए मौसम का मिजाज खुष्क व ठंडा बना रहेगा।

Content Writer

Vatika