लुधियाना में गर्मी दिखा रही पूरा जोर, झुलसने लगे लोग

punjabkesari.in Saturday, May 29, 2021 - 11:55 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): लुधियाना में पिछले 2 दिनों से गर्मी अपने जोरों पर है। गर्मी का कहर इस हद तक है कि आप कुछ सेकेंड के लिए भी धूप में बाहर नहीं निकल सकते। शरीर तेज गर्मी से झुलसने लगता है।

पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सैल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान की फीलिंग 42 डिग्री सैल्सियस से ज्यादा महसूस होती रही।

सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 64 प्रतिशत और शाम को 31 प्रतिशत रिकार्ड की गई। आने वाले 24 घंटों दौरान मौसम का मिज़ाज लुधियाना और नजदीकी इलाकों में गर्म और शुष्क रहने की संभावना है।

Content Writer

Sunita sarangal