गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 10:55 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): लुधियाना में लू के कहर से लोग बेहाल नजर आए। पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया लेकिन महसूस ऐसे हो रहा था जैसे पारा 45 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया हो। दोपहर के समय सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा, इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 55 प्रतिशत और शाम को 30 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की इंचार्ज डा. प्रभजोत कौर सिद्धू ने बताया कि 2017 में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सैल्सियस को पार करते हुए 45.8 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि जून महीने में गर्मी अपने पूरे जोर पर है और इस महीने अधिकतम तामपान के नए रिकार्ड भी बनते हैं।

कैसे रहेगा मौसम का मिजाज़
पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 24 घंटों दौरान लुधियाना और नजदीकी इलाकों में मौसम का मिज़ाज गर्म और ख़ुष्क बना रहने की संभावना है। साथ ही आज जालंधर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सैल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस रहेगा। वहीं अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सैल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस रहने की संभावना है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal