बारिश से बढ़ी ठंडक, अब अधिकतम तापमान में आई भारी गिरावट

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 11:19 AM (IST)

जालंधर: इस बार की सर्दी ने शुरूआत में ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। गत दिनों न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और कल अधिकतम तापमान ने भी पिछले 23 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 11.6 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 84 व शाम को 59 प्रतिशत रही। पी.ए.यू. के मौसम माहिरों ने बताया कि आने वाले 24 घंटों के दौरान लुधियाना व आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही अगले 4 दिनों तक शीत लहर चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। 

Sunita sarangal