शीतलहर का दबदबा बरकरार, ठिठुरन बर्दाश्त से बाहर

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 09:41 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): हर सुबह ही लुधियाना वासियों को यह उम्मीद होती है कि आज अच्छी धूप खिलने से शीतलहर का दबदबा कम होगा, लेकिन यह दबदबा इस हद तक बरकरार है कि अब तो लुधियानावियों के लिए ठिठुरन को बर्दाश्त करना बाहर हो गया है। घर या ऑफिस का दरवाजा कुछ समय के लिए खुला रहते ही कुछ मिनटोें में ही अंदर का तापमान एक दम से गिर जाता है और माहौल ठंडी में तबदील हो जाता है। सूर्य देवता प्रगट तो हो रहे है, लेकिन अपने रंग में नहीं। कोहरे की वजह से खिलखिलाती धूप नहीं निकल पा रही।

आज लुधियाना में अधिकतम तापमान का पारा 12 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम पारा 7 डिग्री सैल्सियस रहा। पी.ए.यू. के मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार सुबह के समय हवा मेें नमी की मात्रा 86 फीसदी व शाम को 79 फीसदी रिकार्ड की गई। मौसम माहिरों ने बताया कि आने वाले 24 घंटों के दौरान भी शीतलहर अपने रंग में ही लुधियानवियों को ठिुठरती रहेगी।

Mohit