Weather Update: भीषण गर्मी से पंजाबवासियों को राहत, मौसम विभाग ने जारी की ये संभावना

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 08:53 AM (IST)

लुधियाना (सलूजा): भीषण गर्मी के बाद बीती रात पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी चली व बारिश हुई। आज सुबह भी राज्य के कई शहरों में बारिश होने से अधिकतम तापमान में 12 व न्यूनतम में 5 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। 

मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरैक्टर डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले 24 घंटों के दौरान भी तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि पंजाब में 18 जून तक फिर बारिश होने की संभावना है। 

Content Writer

Vatika