Weather Update: बारिश ने गिराया पंजाब का पारा, आज भी छाए रहेंगे बादल

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 02:18 PM (IST)

पंजाब: बीते दो दिनों से मौसम की करवट ने राज्य में ठिठुरन बढ़ा दी है। कल भी सुबह धुंध से मौसम ठंडा रहा हालांकि दोपहर में थोड़ी धूप खिलने से मौसम ठीक हुआ लेकिन रात को फिर तापमान कम होता गया। मौसम विभाग ने पिछले दिनों ये सूचना जारी की थी कि आने वाले दिनों में बारिश से मौसम बिगड़ सकता है। आज भी पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है। 

एक बार फिर से विभाग अनुसार अगले तीन दिन आसमान साफ रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। वीकेंड में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक आज पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। बीते दिन भी पंजाब के कई जिलों में घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

Tania pathak