पंजाब के मौसम को लेकर जरूरी खबर, अगले 72 घंटों दौरान होगा बदलाव

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 09:42 AM (IST)

लुधियाना (सलूजा) : पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी बारिश ने दस्तक दी है। 

सबसे अधिक बारिश हिमाचल के सोलन में 43.4 मिलीमीटर रिकार्ड हुई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 72 घंटों के दौरान पंजाब व हरियाणा में 30 से 40 किलोमीटर की गति से धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
 

Content Writer

Vatika