Weather Update: सितंबर में दोबारा Active हो सकता है मानसून, जानिए मौसम का हाल

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 03:08 PM (IST)

पंजाब/चंडीगढ़: पंजाब में उमस और गर्मी ने फिर से कहर बरसाना शुरू कर दिया है। हालांकि बीते दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी  मौसम फिर करवट बदलता दिखाई दिया था। परन्तु अब फिर चिलचिलाती धूप लोगों को सता रही है। मौसम विभाग अनुसार अगले 4 दिन मौसम ड्राई रहने की आशंका है। विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे बादल कमजोर पड़ रहे हैं। नई स्टडी के अनुसार 17 को बादल छाएंगे लेकिन उसके बाद मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहने के आसार हैं।

इससे पहले मौसम विभाग अनुसार 15 सितंबर तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती थी। लेकिन अगले 2-4  दिनों में बारिश की संभावना कम है। हालांकि अब बारिश की सक्रियता धीरे-धीरे कम होती रहेगी। राज्य में मानसून के 6 दिन शेष हैं। मानसून विदायगी की सामान्य तारीख 20 सितंबर है। इस बार सितंबर में मानसून की अच्छी बारिश नहीं हो पाई है। लेकिन मौसम विभाग को इसके एक बार फिर एक्टिव होने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार हैं तथा मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने की संभावना भी बनी हुई है। 

Tania pathak