पारा 40 से पार, ''लू'' की मार बर्दाश्त कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर

punjabkesari.in Friday, Jul 02, 2021 - 02:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : चंडीगढ़ में दो दिन से पारा बढऩे के साथ ही लू चल रही है। मौसम विभाग के डायरैक्टर ए.के. सिंह कहते हैं पश्चिमी और दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से गर्मी एकाएक बढ़ गई है। सभी जगह तापमान 40 से ऊपर हो गया है, वहीं ह्यूमिडी भी 50 प्रतिशत से ऊपर है। 
अभी मानसून एक्टिव नहीं

हम लगातार मौसम को ऑब्जर्व कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगले 5 से 6 दिन तक मानसून एक्टिव होने की कोई संभावना नहीं है लेकिन एक वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से पहाड़ों से लगे एरिया में शुक्रवार से तूफान के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि शुक्रवार को शहर में लू चलेगी। लेकिन इन सब एक्टिविटी की वजह से शनिवार से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। अगले तीन में जो बारिश होगी, वह मानसून की बारिश नहीं होगी बल्कि वैस्टर्न डिस्टर्बैंस इसकी वजह बनेगी। राहत की बात है कि अगले 24 घंटों में लोगों को लू से राहत मिलेगी।

मानसून के नार्मल होने की संभावना
भले ही मानसून समय से पहले शहर में आया हो लेकिन अभी तक इतनी बारिश नहीं हुई है। मानसून फिलहाल कमजोर ही रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून को जहां तक अभी ऑब्जर्व किया है, उसके मुताबिक मानसून इस बार नार्मल रहेगा। अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

ह्यूमिडिटी 68 प्रतिशत
वीरवार को शहर में सबसे ज्यादा ह्यूमिडिटी 68 प्रतिशत दर्ज हुई। वहीं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान नार्मल से 5 डिग्री ज्यादा 40.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री ज्यादा 28.4 डिग्री रिकार्ड हुआ।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News