Weather Update: पंजाब में इस सप्ताह सुहावना रहेगा मौसम, कई जगह बारिश का अनुमान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 01:44 PM (IST)

पंजाब: कुछ दिन पहले ही बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अम्फान को झेलने के बाद अब भारत अरब सागर में उठे विकराल चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' का खतरा सामने आ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर ऊपरी पश्चिमी तट की ओर बढ़ सकता है। हालांकि तूफान का असर बाकी राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में नहीं पड़ेगा।

लेकिन पिछले 3 दिन से मौसम के बदले हुए मिजाज ने पंजाब को लू से राहत दी है। बीते दिन पंजाब के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश हुई। आज भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि चार दिन पहले अधिकतम 45 और न्यनूतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग अनुसार छह जून तक बादल छाया रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हलकी बारिश और धूल भरी हवा भी चल सकती है। इस बदले हुए मौसम ने पंजाब के साथ लगते राज्यों में भी गर्मी के कहर से राहत दी है।

Edited By

Tania pathak