Weather Updates: 12-13 अप्रैल को पंजाब में धूल भरी आंधी का Alert, जानें मौसम का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 09:53 AM (IST)

लुधियाना (सलूजा) : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम के मिजाज को लेकर मौसम विभाग चंडीगढ़ के प्रभारी डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 12 व 13 अप्रैल को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से धूल भरी आंधी चलने के साथ ही 13 अप्रैल को पंजाब के उत्तरी इलाकों में कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 

डॉ. मनमोहन सिंह ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले तीन चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान के पारे में 2 से 4 डिग्री सैल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। 
 

Content Writer

Vatika