Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कैसे रहेगा आने वाले दिनों का हाल

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 03:41 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): दिसंबर महीने की ओर बढ़ते ही मौसम का मिजाज भी तेजी से बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। कुछ दिन पहले की बात करें तो लुधियाना के अलग-अलग इलाकों में बारिश के दस्तक देने से मौसम ने बदलना शुरू हो गया, जिससे अब लुधियाना और आसपास के इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड जोर पकड़ने लगी है। अब हर वर्ग के लोग ठंड से राहत पाने के लिए सूरज निकलने का सुबह होते ही बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। किसानों की बात करें तो अब वह गेहूं की बुवाई में जुट गए हैं। गेहूं की फसल के लिए ठंडा मौसम फायदेमंद होता है, जितना समय मौसम ठंडा रहेगा गेहूं की फसल की पैदावार बढ़ेगी।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश नहीं होगी। मौसम शुष्क और ठंडा बना रहने की संभावना है और आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ठंड जोर पकड़ने लगेगी। सुबह और रात के समय घने कोहरे का भी लोगों को सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घने कोहरे के समय सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाएं और बुजुर्गों व छोटे बच्चों को घरों से बाहर न निकलने दें। खुद भी सैर करने से गुरेज करें। घर में रखे पालतू जानवरों और दुधारू पशुओं को ठंड से बचाने को लिए विशेष तौर पर ध्यान रखें। इसके साथ ही खाने पीने का भी खास ध्यान रखें।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash