पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज,  जारी हुआ  Yellow Alert

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2022 - 05:26 PM (IST)

चंडीगढ़:  पंजाब में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। इससे राज्य में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मिली जानकारी के पंजाब में जौरदार बारिश होने की संभावना है। इसी के चलते मौसम विभाग ने पंजाब में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। तापमान में गिरवाट भी आएगी जिसके चलते वीरवार और शुक्रवार को बारिश के आसार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों हिमाचल प्रदेश में जमकर बारिश हुई जिस कारण पड़ौसी राज्यों में गर्मी  बहुत बढ़ गई। अब हिमाचल में पैदा  हुआ वैक्यूम टूटता हुआ नजर आ रहा है जिस कारण मौसम विभाग ने पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। बतां दे बुधवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई थी। हिमाचल में वैक्यूम खत्म होने के बाद शुक्रवार तक बादल व धूप की भी आंख मिचौली के बाद 29 अगस्त के बाद एक बार फिर तेज बारिश हो सकती है। इस बारिश से पंजाब का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पंजाब में वीरवार को माझा, दोआबा और मालवा में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। पंजाब के कई जिलों में जोरदार बारिश होगी और कहीं हल्की छिटपुट होगी। इसी के साथ ही पटियाला व लुधियाना में कम बारिश होगी और जालंधर व अमृतसर में जोरदार बारिश होने की होगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini