घोड़ी पर बैठ कर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, फिर जो हुआ किसी ने नहीं था सोचा

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 12:06 PM (IST)

मोगा (विपन): मोगा के गांव रेडवा में जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए बारात लेकर पहुंचा तो आगे बारात के साथ जो हुआ वह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। धूमधाम से दुल्हन लेने गई बारात को घर के बाहर ताले लटकते मिले, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के बेरंग वापस लौटना पड़ा।


जानकारी मुताबिक दूल्हे के परिवार वालों ने बताया कि करीब 1 महीना पहले उनके पुत्र का विवाह गांव रेडवा की रहने वाली एक लड़की के साथ तय हुआ था और विवाह से एक दिन पहले लड़की के परिवार वालों की तरफ से शगुन भी किया गया था। दूल्हे ने बताया कि सुबह जब वह बारात लेकर निकले तो कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी और उनको कहा कि जिस लड़की से वह विवाह करने चले है उसका पहले ही विवाह हो चुका है। उक्त लोगों ने बताया कि लड़की का विवाह अदालत में हुआ है और लड़की नाबालिग होने के कारण उसके पहले पति को सजा भी हुई है। इसके बाद जब बारात लड़की के घर पहुंची तो घर में ताले लगे हुए थे। जब लड़के वालों ने लड़की के परिवार के साथ फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो फ़ोन बंद आ रहा था।

लड़के वालों की मांग है कि उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है क्योंकि उनको लड़की के पहले विवाह के बारे कुछ नहीं बताया गया। लड़के वालों ने लड़की और उसके पारिवारिक सदस्यों पर पर्चा दर्ज करने की मांग की है। लड़के के परिवार वालों की तरफ से 112 नंबर पर इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। 

Tania pathak