लो जी! ब्लैकआउट की घोषणा के बावजूद मॉक ड्रिल करना भूल गया प्रशासन, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 05:48 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): सरकार की हिदायतों को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर आदित्य उप्पल की तरफ से 27 नवम्बर को रात 8 बजे से 8.30 बजे तक जिले में किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंधी प्रचार भी बहुत किया गया था, लेकिन गुरदासपुर जिले को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, लेकिन गुरदासपुर जिले में कोई मॉक ड्रिल नहीं हुई। जबकि, मॉक ड्रिल होने की सूचना के कारण कई दुकानदारों ने समय से पहले ही अपनी दुकानें बंद कर दीं।

मॉक ड्रिल को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की थी कि इस दौरान वे अपने घरों में इन्वर्टर या जनरेटर बंद रखें। अंधेरा होने पर अपने आप चालू होने वाले सीसीटीवी कैमरों की लाइटें भी इस दौरान बंद रखी जाएं, ताकि शहर पूरी तरह से अंधेरा दिखे, वहीं सडक़ पर ट्रैफिक भी न हो। जबकि शहरी इलाकों के अलावा जिले के सभी गांवों में ब्लैकआउट का सिक्योरिटी ऑपरेशन चलाने का फैसला किया गया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

दूसरी ओर, सुबह 8 बजे से 8.30 बजे तक ब्लैकआउट के कारण लोगों ने अपने घरों की पानी की टंकियां भर लीं और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं, लेकिन प्रशासन ने इस संबंध में कोई मॉक ड्रिल नहीं की। जिसके कारण लोग कुछ देर के लिए असमंजस में पड़े नजर आए। बटाला शहर को छोडक़र प्रशासन ने कहीं भी मॉक ड्रिल नहीं की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor