लुधियाना में पश्चिम बंगाल पुलिस की दबिश, 1 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 06:06 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने दबिश देकर बैंक फ्राड के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पश्चिम बंगाल की पुलिस ने आज लुधियाना में रेड की तथा वहां से बैंक फ्राड करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ATM से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने के आरोप हैं। पता चला है कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल में भी ए.टी.एम. फ्राड को अंजाम दे चुका है तथा उस पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं, जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी लुधियाना व आसपास के क्षेत्रों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। 

यह भी पढ़ें :  Moosewala की माता चरण कौर के IVF Treatment की केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी Report, जानें क्यों...

पुलिस ने थाना हैबोवाल क्षेत्रांतर्गत चंद्र नगर में रेड कर आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान जोनी गोयल के रूप में हुई है, जिसे पश्चिम बंगाल पुलिस ने लुधियाना की साइबल सैल टीम की मदद से धर दबोचा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल ले जाने की टीम तैयारी कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Content Editor

Subhash Kapoor