अगर आप कल करने वाले हैं रेल यात्रा, तो पढ़ लें यह खबर

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 02:05 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): संयुक्त किसान मोर्चा के देश-व्यापक बुलावे पर 18 अक्तूबर को देश भर में रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। 32 किसान जत्थेबंदियों की तरफ से शुरू किए गए किसान संघर्ष की कड़ी के तौर पर पंजाब भर में केंद्र सरकार और कॉरपोरेट घरानों का विरोघ करते हुए 550 स्थानों पर मार्च कर पुतले फूके गए। मोर्चे के बुलावे पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगाराहां की तरफ से प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी, केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और कॉरपोरेट के गठजोड के पंजाब के 17 जिलों में 68 स्थानों पर पुतले फूके गए।

जत्थेबंदी के जनरल सचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि जत्थेबंदी ने 18 अक्तूबर को देश भर में किए जा रहे रेल रोको आंदोलन में काफिले बांध कर शामिल होने और 26 अक्तूबर की लखनऊ महारैली को सफल बनाने के लिए अभी से जुटने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेलों को रोका जाएगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal