...जब कैबिनेट मंत्री ने वेश बदल कर सिटी थाना में मारा छापा

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 09:13 AM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा रात पुलिस की नाइट ड्यूटी का जायजा लेने अचानक वेश बदलकर थाना सिटी जा पहुंचे। गेट पर संतरी को न देख उन्होंने आवाज देकर गेट खुलवाया और अंदर पहुंचे। वह सीधा एस.एच.ओ. के कमरे में गए। 

पुलिस वाले सफेद चादर व सिर पर सफेद रंग की वूलेन टोपी पहने मंत्री को रोकना चाहते थे कि मंत्री की आवाज सुन थाने के मुंशी ने उन्हें पहचान लिया। थाने में रात 10.30 बजे अरोड़ा की आने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। किसी पुलिस कर्मचारी ने थाने में मंत्री के आने की सूचना फील्ड में ड्यूटी कर रहे एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गोबिन्द्र कुमार बंटी को दे दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए।

मंत्री के थाने में छापे मारने की सूचना मिलते ही पहले डी.एस.पी. (सिटी) जगदीश राज अत्री व बाद में एस.एस.पी. गौरव गर्ग भी थाने पहुंच गए। थाना सिटी का जायजा लेने के बाद मंत्री अरोड़ा ने एस.एस.पी. गौरव गर्ग व डी.एस.पी. (सिटी) जगदीश राज अत्री के संग देर रात 1 बजे तक शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस की मुस्तैदी का जायजा लिया। कई चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात न देख वह पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं दिखे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News