प्यार में धोखा मिला तो लड़के ने उठाया खौफनाक कदम, पेपर का बहाना बनाकर होटल में की खुदकुशी

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 07:04 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): बीती देर रात करीब 11:30 बजे फिरोजपुर छावनी जी.टी. रोड स्थित एक होटल में करीब 24 -25 साल के नौजवान जसप्रीत सिंह हैपी पुत्र हरपाल सिंह निवासी फाजिल्का ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक से एक खुदकुशी नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए एक लड़की और एक लड़के को ज़िम्मेदार ठहराया है। मृतक ने खुदकुशी नोट में लिखा कि उसकी मौत के लिए यह दोनों ज़िम्मेदार हैं। सूत्रों अनुसार यह मामला प्रेम संबंधों का है और प्यार में धोखा खाकर इस नौजवान ने मजबूर होकर आत्महत्या कर ली।

ये नौजवान घर से सब-इंस्पेक्टर का पेपर देने के लिए बठिंडा जाने के लिए निकला था और वहां नहीं पहुंचा तो परिवार को चिंता हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।  उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन फिरोजपुर छावनी के जी.टी. रोड पर स्थित एक होटल की मिली। उसी समय पुलिस की तरफ से वहां पहुंच कर जब पता किया गया तो नौजवान जसप्रीत सिंह उर्फ हैपी आत्महत्या कर चुका था।

इस घटना को लेकर थाना फ़िरोज़पुर छावनी की पुलिस की तरफ से कार्यवाही की जा रही है। मृतक नौजवान के पारिवारिक सदस्यों ने रोष धरना दिया है। मृतक के रिश्तेदार नरिन्दर सिंह ने मांग करते कहा कि आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में जिस लड़की और एक लड़के का नाम है उन्हें मौत के लिए तुरंत गिरफ़्तार किया जाए। 
 

Content Writer

Tania pathak