पैसों को लेकर होता था झगड़ा तो पति-पत्नी ने चुना यह खौफनाक रास्ता

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 01:21 PM (IST)

मंडी गोबिन्दगढ़ (विपन बिजा): मंडी गोबिन्दगढ़ के नजदीकी गांव अम्बे माजरा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब घरेलू कलह के चलते एक प्रवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ छत वाले पंखे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों मृतकों की पहचान संजीव कुमार (25) और राधा (22) के तौर पर हुई है। मृतक अपने पीछे दो वर्ष की एक छोटी बच्ची छोड़ गए हैं। घटना सम्बन्धित मृतक संजीव कुमार की सास सरस्वती ने बताया कि दोनों में पैसों को लेकर झगड़ा रहता था जिस कारण वह उसके पास आ गई थी परन्तु उसने समझा कर अपनी बेटी को संजीव के साथ भेज दिया था। सुबह उसकी छोटी बेटी अपनी बहन को जब बुलाने गई तो उसने देखा कि दोनों ने आत्महत्या कर ली थी।

उधर मंडी गोबिन्दगढ़ पुलिस थाने के एस.एच.ओ. जमील मुहम्मद ने बताया कि मृतक संजीव कुमार शराब पीने का आदी था और रोजमर्रा की शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सुबह दोनों के शव छत वाले पंखे के साथ लटकते मिले। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. कमर सिंह ने बताया कि घटना सम्बन्धित धारा-174 की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila