दिल्ली में चला 'आप' का झाड़ू तो गदगद हुए सी.एम. मान, कही यह बात

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 03:00 PM (IST)

चंडीगढ़: दिल्ली नगर निगम में आप का अपना झाड़ू चल गया है। भाजपा के 15 वर्ष के शासन को मैदान में से साफ कर दिया है। इसी जीत की खुशी में गदगद हुए भगवंत मान दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को बधाई देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से शासन कर रही बी.जे.पी. को उन्होंने हरा दिया है। आप ने एम.सी.डी. में क्लीन स्वीप कर दी। भाजपा के सभी सांसद दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे।

 भगवंत मान ने कहा कि भाजपा कह रही थी कि एग्जिट पोल गलत साबित हो रहे हैं तो  गुजरात एग्जिट पोल भी गलत साबित होंगे। गौरतलब है कि AAP ने एम.सी.डी. की सत्ता पर 15 वर्ष से काबिज भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं इस चुनाव में बड़े दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। आप ने  बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila