LPU में वॉकी-टॉकी लेकर कौन पहुंचा था? स्पेशल DGP ने किया खुलासा

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 03:23 PM (IST)

फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) विवाद के बीच वॉकी-टॉकी लेकर पहुंचे लोगों को लेकर स्पेशल DGP ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वॉकी-टॉकी वाले लोग बाहर के नहीं थे, बल्कि सेना के अधिकारी थे।

स्पेशल DGP के अनुसार, कुछ सैन्य अधिकारियों के बच्चे LPU में पढ़ते हैं। ये अधिकारी स्थिति को वेरिफाई करने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। उनके साथ कुछ जवान भी मौजूद थे। अधिकारियों के पास पारंपरिक हथियार थे, जबकि एक अधिकारी के पास वॉकी-टॉकी भी था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने वॉकी-टॉकी को साइड में ले जाकर उसकी जांच और वेरिफिकेशन किया। संबंधित मेजर स्तर के अधिकारी के पास पहचान पत्र भी मौजूद था।

स्पेशल DGP ने कहा कि LPU विवाद की शुरुआत से जुड़ी ज्यादातर शिकायतें यूनिवर्सिटी प्रशासन को लेकर सामने आई हैं। पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, जांच से जुड़े अन्य तथ्यों को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News