मुख्यमंत्री महिलाओं के सम्मान की रक्षा क्यों नहीं कर पा रहे: हरसिमरत बादल

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 10:57 PM (IST)

मानसा(मित्तल): केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री बीबी हरसिमरत कौर बादल ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को कहा कि वह पंजाबियों को जवाब दें कि वह महिलाओं के सम्मान की रक्षा क्यों नहीं कर पा रहे हैं? कांग्रेसी गुंडों की तरफ से कायम किए जंगलराज और प्रशासन की नाकामी करके पंजाब में महिलाओं खिलाफ हिंसा सब हदें पार कर चुकी हैं। 

इस मौके पर सरदूलगढ़ और मानसा में महिलाओं की बैठकों को सम्बोधित करते बीबी बादल ने मुख्यमंत्री को कहा कि वह महिलाओं विरुद्ध ङ्क्षहसा की घटनाओं को नकेल डालने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करें।  उन्होंने कहा कि पुलिस अपना प्रभाव खो चुकी है। हाल ही में कुछ नौजवानों ने बटाला में एक महिला को अगवा कर उसका चेहरा काला करके सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें डाल दी थीं। उक्त नौजवानों खिलाफ केस दर्ज करने की जगह बटाला पुलिस न सिर्फ पीड़िता पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डालती रही। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेसी राज में मोहाली में एक ड्रग इंस्पैक्टर का बेरहमी से उसके दफ्तर अंदर कत्ल कर दिया गया। पटियाला में प्रदर्शन दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा महिला अध्यापकों से मारपीट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वह असुरक्षित महसूस करती हैं। इस मौके पर बलविन्द्र सिंह भूंदड़ मैंबर राज्य सभा, दिलराज सिंह भूंदड़ विधायक सरदूलगढ़, पूर्व संसदीय सचिव जगदीप सिंह नकई, प्रेम कुमार अरोड़ा, यूथ के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह चहल, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान बब्बी दानेवालिया आदि मौजूद थे। 


 

Vaneet