Defence Colony में पति Girlfriend संग मना रहा था रंगरलियां.... मौके पर पहुंची पत्नी और...

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 04:41 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पति-पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है लेकिन जब इस रिश्ते में दरारे पड़ जाएं तो जिंदगी जैसे थम सी जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ पंजाब के जिला नाभा में जहां एक पति ने अपनी पत्नी से बेवफाई की और अब वह इंसाफ के लिए सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। 

PunjabKesari

मामला डिफैंस कॉलोनी का है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।  इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोर मच गया, जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। गुस्से से लाल-पीली हुई पत्नी ने बताया कि पति का आमरगढ़ से पीछा करती आ रही थी। काफी लंबे समय से उस पर शक था, जो आज सच में बदल गया।  डिफैंस कॉलोनी की कोठी में पति महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था, मौके से पति तो फरार हो गया लेकिन उसकी प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। प्रेमिका ने कबूल किया कि एक साल से उसके पति के साथ उसके संबंध चल रहे थे।

PunjabKesari

इंसाफ की गुहार लगाते पत्नी ने कहा कि 2 महीने पहले बेटे की भी मौत हुई थी लेकिन पति ने इसका भी कोई दुख नहीं समझा। पत्नी का कहना है कि आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाही। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News