5 माह बाद छुट्टी पर आए फौजी के सामने खुली पत्नी की घिनौनी करतूत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 12:06 PM (IST)

पटियाला/ नाभाःसेना से 5 माह बाद छुट्टी पर आए  पति ने पत्नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो आशिक और उसकी पत्नी ने मिलकर उसे पीटकर अधमरा कर दिया। इसकी शिकायत उसने थाना भादसों में दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। फौजी ने बताया कि वह श्रीनगर में तैनात है।

अचानक छुट्‌टी मिलने पर रात 12 बजे वह घर आया था। उसने कई बार घर का गेट खटखटाया पर पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। वह घर की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और खिड़की पर लगे कूलर को पीछे हटाकर अंदर झांका तो पत्नी किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। वह अंदर घुसा तो दोनों हैरान हो गए और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित फौजी ने बताया की वह 14 साल से सेना में देश सेवा कर रहा है। पत्नी के साथ संबंध बनाने वाला उनका जानकार है।  

पीड़ित ने बताया की उसकी शादी को 4 साल के करीब हो गए हैं। आरोपी का अकसर उसके घर आना-जाना था। उसकी पत्नी से से वह राखी बंधवाता था। पत्नी भी उसे अपना भाई मानती थी। दोनों की इस गंदी हरकत ने भाई-बहन के रिश्तों पर दाग लगाने के साथ विश्वास के रिश्तों का कत्ल किया है। 

swetha