रिश्तेदार का हाल पूछकर घर जा रहे पति-पत्नी के साथ दर्दनाक हादसा, एक की मौ''त

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2024 - 06:12 PM (IST)

कपूरथला : एक्टिवा व ऑल्टो कार में टक्कर होने की खबर सामने आई है। गांव खोजेवाल के पास एक्टिवा सवार पति-पत्नी को पीछे से आ रही एक ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान सुरिंदर कौर और उसके पति की पहचान महेंद्र सिंह निवासी पत्तड़ कलां, जालंधर के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उक्त पति-पत्नी जालंधर के अस्पताल में अपने करीबी रिश्तेदार का हाल जानने के बाद एक्टिवा पर जालंधर से लौट रहे थे। जब वे गांव खोजेवाल में धार्मिक स्थल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही ऑल्टो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को जालंधर रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में चौकी प्रभारी साइंस सिटी गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी ऑल्टो कार चालक तरनबीर सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी बखिरपुरा जिला जालंधर को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों गाड़ियों को भी कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

News Editor

Kamini