पत्नी का था कहीं और चक्कर, बार-बार कर रही थी फोन, पति ने दी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 05:12 PM (IST)

घनौर(अली घनौर): घनौर के पास गांव कामी खुर्द में एक राज मिस्त्री की तरफ से अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते कत्ल करने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक गांव कामी खुर्द में तकरीबन 35 साला विवाहिता काजल बेगम का बीती देर शाम कत्ल हो गया। सूत्रों का कहना है कि जिस समय यह कत्ल हुआ, उस समय पति-पत्नी और दोनों बच्चे घर ही थे। बाकी पारिवारिक मैंबर कहीं विवाह गए हुए थे, जो यह घटना घटने के बाद पता लगने पर घर पहुंचे।

जानकारी अनुसार तकरीबन 10 साल पहले मृतक काजल बेगम का निकाह गांव कामी खुर्द के लख्खी मुहम्मद के साथ हुआ था, जिनके घर दो बेटियों ने जन्म लिया, जिसमें एक लड़की की उम्र तकरीबन 8 साल और दूसरी लड़की की उम्र तकरीबन 6 साल की है, जिनके सामने ही पिता ने उनकी मां का राड मार कर कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि इन दोनों में पहले भी तीखी नोकजोक चलती रहती थी। मृतक काजल बेगम कुछ दिन पहले अपने मायके घर गई हुई थी, जो बीते 20 दिन पहले ही दोनों गांवों की पचायतों के द्वारा हुए समझौते के साथ ससुराल गांव आई थी। 

इस घटना से कुछ घंटे पहले की बात है कि मृतक काजल का फोन खराब हो रहा था, जिसको ठीक करवाने के लिए दोनों पति-पत्नी गांव से एक्टिवा पर सवार होकर शहर घनौर में आए। ठीक हुआ फोन लेने के बाद दोनों घर चले गए। लोगों के कहने मुताबिक मृतक काजल जब फोन पर बात कर रही थी तो पति को लगातार शक हो रहा था, जिससे उसने राड के साथ पत्नी पर बार कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। सूत्रों मुताबिक कत्ल के इस मामले पीछे कथित नाजायज संबंधों का कारण भी हो सकता है। फिलहाल मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इस मामले सम्बन्धित जब थाना प्रमुख घनौर सुखविन्दर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक महिला के परिवारिक सदस्यों की तरफ से कत्ल के मामले में लक्की मुहम्मद पर पर्चा दर्ज कर लिया गया है। मुलजिम पति पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है, जिसको काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

Vaneet