पत्नी पर था गैर मर्द से संबंध होने का शक, देर रात किया ऐसा काम कि पुलिस भी रह गई दंग

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 12:45 PM (IST)

तरनतारन(रमन): नाजायज संबंध के शक को लेकर मां के साथ मिल अपनी पत्नी की हत्या कर अस्थियों को दरिया में बहाने वाले पति को पुलिस ने 24 घंटों में काबू कर लिया है। डी.एस.पी. बल्ल ने इस केस को सुलझाते हुए ट्रेस कर लिया है। पुलिस द्वारा थाना वैरोवाल में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार वाले दिन अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं अपन बहू की हत्या में शामिल सास अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार थाना वैरोवाल अधीन आते गांव सक्यांवाली के निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ बब्बा पुत्र बलराज सिंह ने तारीख 24 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी मनप्रीत कौर घर से चली गई है। इसकी खोज की गई, परंतु वहां नहीं मिली। पुलिस ने इस लापता संबंधित शिकायत की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जब डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह बल्ल ने इस केस की जांच शुरू की तो जसविंदर सिंह ने पुलिस को सहयोग देने की बात को नजर अंदाज करना शुरू कर दिया व अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया। 

पूछताछ दौरान जसविंदर सिंह ने माना कि उसने अपनी पत्नी पर किसी के साथ नाजायज संबंध होने का शक था। इसके कारण उसने अपनी मां नरिंदर कौर के साथ मिल कर पत्नी मनप्रीत कौर की 22-23 मार्च की बीच रात गला दबा कर हत्या कर दी थी। बाद में जेर रात उसका अंतिम संस्कार कर  अस्थियों को दरिया में बहा दिया। डी.एस.पी. बल्ल ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी को काबू करते हुए थाना वैरोवाल के मृतका के भाई बलजीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी सठ्याला के बयानों पर मृतका के पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं सास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गौर हो कि मृतका अपने पीछे 4 साल का एक बेटा छोड़ गई है। 

Content Writer

Vatika