कमरे में बच्चों को बंद कर पत्नी को दी रूंह कंपा देने वाली मौत, फिर किया पुलिस को फोन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 27, 2021 - 12:27 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा के गांव भाखडियानां में 2 बच्चों की मां रंजीत कौर की उसके पति द्वारा कथित तौर पर चुन्नी से गला घोटकर हत्या करने की सूचना मिली है। आरोपी हत्यारे पति संदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एस.पी. फगवाड़ा सर्बजीत सिंह बाहिया, डी.एस.पी. परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भाखडियानां में हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि मृतका रंजीत कौर पत्नी संदीप सिंह की लाश को पुलिस ने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है।

एस.पी. बाहिया ने कहा कि हत्या करने के बाद आरोपी हत्यारे पति संदीप सिंह ने खुद ही पुलिस को फोन कर सूचित किया है। इसके बाद संदीप सिंह ने अपने दोनों बच्चे जो अल्प आयु के है को घर के ही एक कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने दोनों बच्चों को बंद कमरे से बाहर निकाला। दोनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। एक सवाल के जवाब में एस.पी. बाहिया ने कहा कि पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप सिंह की अपनी पत्नी रंजीत कौर के साथ आज सुबह किसी बात को लेकर घर में तकरार हुई है। 

इसके बाद उसने उसकी चुन्नी से गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में डी.एस.पी. परमजीत सिंह ने बताया कि संदीप सिंह का रंजीत कौर के साथ बीती रात भी जबरदस्त झगड़ा हुआ था। गांववासियों ने उनको बताया है कि संदीप सिंह नशे करने का आदि है। वह कुछ समय पहले नशा छोड़ो केन्द्र में भी रहकर आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस संदीप सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News