घर में अकेले थे मियां-बीवी..बेटा घर लौटा तो मंजर देख उड़ गए होश ! (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2023 - 05:53 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के जिला बटाला में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां नशेड़ी पति ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी रमा का तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। हत्यारा पति मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।  

PunjabKesari

मृतका रमा के बेटे विकास ने बताया कि वह घर से बाहर किसी काम के लिए गया था और पीछे उसके माता-पिता घर में अकेले थे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया क्योंकि उसका पिता अक्सर मां पर शक करता रहता था। बहुत बार रिश्तेदारों ने भी समझाया था पर उसे समझ नहीं आ रहा और वह नशा भी करता था।

PunjabKesari

आज जब इसी बात पर झगड़ा शुरू हुआ तो तेजधार हथियार से मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं बेटे का कहना है कि पिता को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाएं। वहीं पुलिस ने मृतका के बेटे के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News