खौफनाक: सो रही पत्नी को पति ने दी रूंह कंपा देने वाली मौत, बेटी ने रोते हुए सुनाया रात का मंजर

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 04:29 PM (IST)

जालंधर (मृदुल): जालंधर के चोगिट्टी चौक में शक के चलते एक पति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामेन आया है। महिंद्र पाल नामक व्यक्ति शहर में आटो चलाने का काम करता है और आज सुबह अचानक करीब 4 बजे सरिए से उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।इतना ही नहीं कत्ल करने के बाद उसने थाने में जाकर ख़ुद आत्मसमर्पण करते बताया कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। 

वारदात का पता लगते ही इलाके के काऊंसलर मनमोहन सिंह राजू मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी। मनमोहन सिंह ने बताया कि महिंद्र पाल नामक व्यक्ति आटो चलाता है। इसका एक बेटा विदेश में काम करता है जबकि एक बेटी है। वहीं मोहल्लावासियों का यह भी कहना है कि उक्त व्यक्ति मानसिक तौर पर भी काफ़ी परेशान रहता था।

बेटी अमनदीप कौर ने बताया कि सुबह जब 9 बजे के करीब वह अपने मां के कमरे में गई तो देखा कि पिता ने मां के सिर और मुंह पर तीखे हथियार के साथ वार किए हुए थे। जब तक वह मां के कमरे में पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। पिता घर से फरार था। वहीं मौके पर थाना रामामंडी के एस.एच.ओ. सुलखण सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजरानी के एक रिश्तेदार के बयान के आधार पर महिंद्र पाल को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Content Writer

Vatika