पत्नी और सास को गोलियों से भूनने के मामले में नया मोड़, सामने आया ये सच

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 05:04 PM (IST)

फिल्लौर/अपरा: पत्नी और सास को गोलियां मारने आरोप में पुलिस ने आरोपी मनदीप के प्रेमिका को हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी को फरार बताया गया है। गोली की घटना में आरोपी के सास की मौत हो गई जबकि पत्नी जालंधर में एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी मौत से लड़ रही है। अमरीका से कुछ दिन पहले आए आरोपी ने प्रेमिका के प्यार और नशे में अंधे में पागल होकर यह खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार गत दिवस नजदीकी गांव भारसिंहपुर के रहने वाले मनदीप सिंह मनी जो कुछ दिन पहले ही अमरीका से वापस अपने घर आया था। उसने अपने ससुराल घर झुंग्गीयां पहुंचकर वहां रात रूकने के पश्चात प्रातः 6 बजे अपनी पत्नी और सास को गोलियां मार दीं। घटना में सास बलबीर कौर को 2 गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपी की पत्नी शबदीप कौर को 4 गोलियां मारी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनदीप जो शुरू से ही नशे चिट्टा पाऊडर पीने का आदी है विदेश जाने के बाद भी उसने अपनी गलत आदते नहीं छोड़ी। वापस पंजाब पहुंचते ही उसने नशे की पुड़ियां खरीदी और अपनी पत्नी के पास ससुराल घर चला गया। जहां परिवार वालों को मिलने के बाद मौका मिलते देर रात तक नशा करता रहा। प्रातः भी जल्दी उठ कर उसने पहले नशा किया और उसके बाद घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस को घटना स्थल के पास से एक लाइटर और सामान पैक करने वाला फोएल पेपर भी मिला है।

प्रेमिका के फोन पर आए आरोपी के एस.एम.एस. ने उसे फंसाया
घटना के बाद महिलपुर की पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस को यह बात हजम नहीं हो रही थी कि आरोपी मनदीप ने देश से लौटते ही पत्नी व सास को गोलियां क्यों मार दी। जांच में पता चला की मनदीप के साथ के गांव की लड़की के साथ पुराने प्रेम संबंध चले आ रहे हैं। इस पर डी.एस.पी. प्रेम सिंह पुलिस पार्टी के साथ खुद जांच करने लड़की के घर पहुंचे। पहले तो लड़की घटना से अंजान बनती रही। पुलिस अपने साथ फोन चलाने में एक्सपर्ट एक लड़के को भी साथ लेकर आई थी। जैसे ही पुलिस ने लड़की का फोन पकड़ उस लड़के को चैक करने के लिए बोला तो लड़की ने अपने फोन में सब कुछ पहले से ही डीलिट किया हुआ था। एक्सपर्ट ने जब लड़की का मैसेंजर खोला तो देखा कि आरोपी मनदीप ऑनलाइन बैठा था। जैसे ही उसके फोन पर काल की तो उसने फोन काटते ही लड़की को एस.एम.एस. कर दिया कि उसके फोन की बैटरी कम है। वह रूक कर बात करेगा। इसके बाद पुलिस उसकी प्रेमिका को पकड़ अपने साथ ले गई। जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना से पहले आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ 4 घंटे रुका था होटल में
पुलिस ने लड़की को पकड़ने के बाद जब बारीकी से जांच की तो पता चला कि आरोपी मनदीप के विदेश से लौटने का परिवार वालों को बिल्कुल भी पता नहीं था। केवल उसकी प्रेमिका को ही पता था। वह वापस आ रहा है। आरोपी ने वापस आकर फिल्लौर के एक होटल में कमरा बुक करवाया, जहां पर उसकी प्रेमिका उसे मिलने पहुंची। इसके पास 2 सुटकेस भी थे। होटल के कमरे में चार घंटे रूकने के बाद वह वापिस चले गए आरोपी के पास भी एक सुटकेस था उसके बाद मनदीप अपने गांव चला गया। जहां एक रात रूकने के बाद वह अगले ही रोज शाम को अपनी पत्नी के पास उसके गांव चला गया जहां उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सुत्रों से यह भी पता चला है कि उसकी प्रेमिका का भी वीजा लग गया था कोरोना बीमारी के चलते वह विदेश नहीं गई और अब वह विदेश जाने वाली थी।

10 वर्ष पहले भी आरोपी और उसकी प्रेमिका को पकड़ा था पुलिस ने
सूत्रों के अनुसार आरोपी मनदीप का अपनी प्रेमिका के साथ पुराना प्यार चलता आ रहा है, तकरीबन 10 वर्ष पहले मनदीप अपनी इसी प्रेमिका को लेकर अक्सर गांव के बाहर खेतों में चला जाता था। गांव वासी उनके इस तरह खुलमखुला प्रेम प्रसंग में घूमने पर आपत्ति जता चुके थे ज बवह नहीं रूके तो एक दिन गांव वासियों ने दोनों को आपतिजनक हालत में पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जिन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ा गया। चार वर्ष पहले मनदीप की शादी शबदीप के साथ हो गई शादी के बाद आरोपी वापस अमरीका चला गया जिनका अभी कोई बच्चा नहीं था। विवाह के बाद भी दोनों की प्रेम कहानी वैसे ही चलती रही घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेकारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News