दरिंदगी की हदें पार: नशे में टल्ली पति ने पत्नी की छाती और गर्दन को कैंची से काटा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 10:08 AM (IST)

लुधियाना: 2 बच्चों की मां के चरित्र पर शक होने के कारण सोमवार शाम लगभग 8.15 बजे न्यू अशोक नगर में शराब के नशे में टल्ली पति ने कैंची के साथ पत्नी की छाती और गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी। फ़रार होने से पहले लोगों ने कातिल को पकड़ लिया लेकिन पुलिस ने दोषी के पकड़े जाने की अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की।

मृतका की पहचान जसबीर कौर (40) के रूप में हुई है, जिसका करीब 18 साल पहले अवतार सिंह के साथ विवाह हुआ था, जो कारपेंटर है। मृतका का एक 16 साल का बेटा मनप्रीत और दूसरा 8 साल का बेटा सुखबीर सिंह है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि अवतार अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी कारण काफ़ी समय से विवाद चल रहा था। दोनों एक ही घर में रहते थे परन्तु अलग -अलग कमरों में सो रहे थे। बच्चे अपनी मां के साथ रहते थे। घर के ग्राउंड फ्लोर पर किरयेदार रह रहे हैं और ऊपरी मंजिल पर वह रह रहे हैं।

देर शाम पति काम से वापिस आया, जिसके कुछ समय बाद जसबीर के शोर की आवाज़ें सुनकर किरयेदार सुनीता बाहर आई तो उसन देखा कि दोषी पत्नी पर कैंची से वार कर रहा था। इस दौरान आस-पास इकट्ठा हो गए और तुरंत जसबीर को खून से लथपथ हालत में आटो से डी.एम. सी. अस्पताल ले गए, जहां उसन दम तोड़ दिया। देर रात तक पुलिस मृतका के माता-पिता परिवार के फगवाड़ा से आने का इंतज़ार कर रही थी।

Vatika