राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख की पत्नी शबनम ढिल्लों का निधन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 27, 2019 - 03:48 PM (IST)

ब्यास: राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिन्दर सिंह ढिल्लों की पत्नी शबनम ढिल्लों का लंदन में  निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शबनम ढिल्लों इलाज के लिए इंग्लैंड गई हुई थी, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। इस ख़बर के बाद डेरा प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। 

जानकारी के अनुसार शबनम ढिल्लों  का पेट की बीमारी के चलते लंदन के अस्पताल में ऑप्रेशन हुआ था लेकिन उसके बाद तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका शव भारत लाया जा रहा है और गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार डेरा ब्यास में ही होगा।


90 देशों में राधा स्वामी सत्संग सेंटर
राधा स्वामी सत्संग ब्यास की स्थापना 1891 में की गई थी, जिसका उद्देश्य लोगों को धार्मिक संदेश देना है। यह संस्था दुनिया के 90 देशों में फैली हुई है, जिसमें यू.एस.ए., स्पेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका और कई देश शामिल हैं। 

Vatika