प्रेमी संग मिलकर पति को कुछ इस तरह बेवकूफ बना रही थी पत्नी,इस तरह खुला राज

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 10:28 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि): थाना एस.बी.एस. नगर पुलिस ने विभिन्न होटलों में रहने के लिए जाली आई.डी. प्रूफ तैयार कर देने वाली महिला निशू मित्तल और उसके प्रेमी कर्ण गुप्ता निवासी कोहाड़ा के खिलाफ  संजीव मित्तल निवासी ग्रीन पार्क की शिकायत पर जांच के बाद धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस कमिश्रर को नवम्बर 2017 को दी शिकायत में संजीव ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 1999 में निशू से हुई थी। उसकी 2 बेटियां व एक बेटा है। शादी के बाद से ही पत्नी उसे व ससुराल पक्ष के लोगों को तंग/परेशान करने लग पड़ी। मामले में नामजद कर्ण गुप्ता उसका दोस्त है, जिसका उसके घर काफी आना-जाना था। इसी दौरान उसके पत्नी से प्रेम संबंध बन गए।

 

वर्ष 2017 में पत्नी 2 बार घर में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने का कहकर गई। बाद में पता चला कि वह उसी के दोस्त के साथ पंजाब से बाहर घूमने गई थी और दोनों लुधियाना के भी कई होटलों में एक साथ जा चुके हैं। हर जगह उसके दोस्त ने निशू को खुद की पत्नी बताने के लिए उसके जाली आई.डी. प्रूफ तैयार कर लिए। आई.डी. प्रूफ कर्ण की पत्नी का है। इस पर फोटो निशू की लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसका दोस्त प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है।  

swetha