पति के अवैध संबंधों से परेशान थी पत्नी, जहर निगल मौत को लगाया गले

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 10:19 AM (IST)

रूपनगर:  पंजाब में लॉकडाउन के बाद से आत्महत्या की दर में तेज इजाफा हुआ है। एक और मामला पंजाब के बंगा से सामने आया है यहां एक महिला ने अपने पति के अवैध संबंधों के चलते आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी अनुसार कोदर के गांव गिल निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी बहन गुरजीत कौर का विवाह गांव भूता जिला शहीद भगत सिंह नगर के सुखविंदर पाल से हुआ था। उसके पति के हिमाचल में स्थित बद्दी की रहने वाली एक महिला से साथ संबंध थे जिसको लेकर हर दिन उनके घर क्लेश होता था। जिससे परेशान हो कर उसने 14 अगस्त को जहरीली चीज निगल कर ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News