Navjot sidhu होंगे AAP में शामिल? चर्चाओं के बीच CM मान का आया बड़ा बयान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 12:19 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्ध अगर आम आदमी पार्टी में आने का प्रयास करते हैं तो उनका न तो स्वागत होगा और न ही अब उन्हें आम आदमी पार्टी में कोई स्थान दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः आज जिला जालंधर को CM मान देंगे बड़ी सौगात, जानें क्या है खास

मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली में एक टी. वी. के कार्यक्रम में भाग लेते हुए सवालों के जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले नवजोत सिद्धू को कहा था कि वह 'आप' में शामिल हो जाएं और उन्हें मुख्यमंत्री के पद की ऑफर भी दी गई थी परन्तु उस समय सिद्धू ने इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि अब हमारी ओर से सिद्धू को इंकार है। उनको पार्टी में नहीं लिया जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस ईमानदार पार्टी नहीं है पिछले 70 वर्षों में घोटाले कांग्रेस की देन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को भ्रष्ट या गैर-भ्रष्ट नेता से कोई फर्क नहीं पड़ता वह तो भ्रष्ट नेताओं को अपने साथ मिला लेती है।

यह भी पढ़ेंः किसानों के हक में आज Tractor Rally करेगी कांग्रेस, राजा वड़िंग ने किया ऐलान

केजरीवाल को 'इंडिया' गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने संबंधी सवाल के जवाब में  मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका फैसला 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश मेंयूनीफार्म सिविल कोड लागू नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की लोकप्रियता को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकप्रियता किसी भी नेता को जांचने व परखने का आधार नहीं होना चाहिए। जो नेता जनता की बात करे उन्हें ही जनता को चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने किसानों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली आने से क्यों रोका जा रहा है। अगर किसान दिल्ली नहीं आ सकते तो क्या वह लाहौर जाएंगे ?

Content Writer

Vatika