पंजाब में ठंड पकड़ेगी जोर, इन दिनों में होगी बारिश

punjabkesari.in Sunday, Oct 30, 2022 - 10:30 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): पंजाब में ठंड पड़नी शुरू हो गई है। राज्य के विभिन्न शहरों में इस समय अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। सुबह और रात में मौसम सर्द है और ठंड का अहसास भी शुरू हो गया है। दोपहर में कुछ देर के लिए बुजुर्गों ने भी धूप का आनंद लेना शुरू कर दिया है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि पूरे पंजाब में 2 नवंबर से सर्दी जोर पकड़ लेगी क्योंकि पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 5 और 6 नवंबर को बारिश की संभावना से मौसम बदल जाएगा, जबकि पूरे राज्य में 4 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal