ठंड शुरू होने से पहले गिरने लगा पारा, रातें हुई ठंडी
punjabkesari.in Sunday, Oct 26, 2025 - 12:22 PM (IST)
चंडीगढ़ (रोहाल) : ठंड की शुरूआत से पहले ही रातें ठंडी होने लगी हैं और रात का तापमान लगातार गिर रहा है। शुक्रवार की रात सर्दी की शुरूआत से पहले की सबसे ठंडी रात रही। अब रात का पारा गिरकर 16 डिग्री के आसपास आ गया है। इससे सुबह धूप की अच्छी गर्माहट के बाद भी हवा में अच्छी ठंडक बनी हुई है। अब सुबह 10 बजे के बाद ही तापमान 20 डिग्री के पार जा रहा है।
ठंड का असर अब शाम को भी महसूस होने लगा है। हालांकि शाम 5:45 बजे के आसपास सूरज ढल रहा है, लेकिन शाम 4 बजे के बाद ही धूप की तपिश काफी कम हो जाती है। हालांकि, दिन में मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ, सोमवार को आसपास के शहर के आसमान में बादल फिर से छा सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

