धर्मशाला से भी अधिक ठंडा हुआ आदमपुर और जालंधर

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 02:17 PM (IST)

जालंधरः मौसम में तबदीली आने से दिनों-दिन ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी से 24 घंटों में ही जिले में रात का तापमान कम हो गया है। रविवार को जिले में सबसे ज्यादा ठंड आदमपुर में थी। यहां रात का तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला का कम-से-कम तापमान 7 डिग्री रहा। वहीं यदि जालंधर की बात की जाए तो यहां तापमान 6.08 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय धूप निकलने से अधिक से अधिक तापमान 22.08 डिग्री के नजदीक रहा।

उधर हिमाचल के मनाली में बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ी है। सोलंगनाला में रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। वहीं आने वाले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं वायु प्रदूषण की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। 

कहां कितना रहा तापमान 

जिला अधिक तापमान कम तापमान 
जालंधर 22.08 6.08
पटियाला 23.08 9.06
अमृतसर 22.05 7.08
लुधियाना 22.05 10.08
बठिंडा 22.09 9.06

Edited By

Sunita sarangal