PICS: ठंड ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड, अगले 48 घंटे रहें सावधान

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 08:46 AM (IST)

जालंधर(राहुल): उच्च पर्वतीय क्षेत्रों की हवाओं से मौसम में ठिठुरन कायम रही जिसके चलते जालंधर के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट से पारा 6 डिग्री सैल्सियस पर पहुंचा व अधिकतम तापमान 1 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आने से 14 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार आगामी 48 घंटे आसमान में बादल छाए रहेंगे। देर रात व सुबह के समय धुंध बढ़ने के आसार हैं।

23 दिसम्बर को धूप खिली रह सकती है। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस तक लुढ़क सकता है जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं पंजाब में फरीदकोट 3.6 डिग्री सैल्सियस व हरियाणा में नारनौल 2.5 डिग्री सैल्सियस तापमान के चलते सबसे ठंडा रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों ठिठुरन बढ़ने की संभावना है,जिससे हालात और खराब हो सकते हैं। इस ठंड ने आम जीवन को तहस-नहस कर दिया है। लोग अपने घरों या दफ्तरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं।

Edited By

Sunita sarangal